श्रृंगवेरपुर धाम के 36 वे राष्ट्रीय रामायण मेला का शुभारंभ आज

जनपद प्रयागराज के प्रसिद्ध पौराणिक के ऐतिहासिक पर्यटक तीर्थस्थली श्रृंगी ऋषि की तपोभूमि निषाद राज की नगरी श्रृंगवेरपुर धाम में 36 वा राष्ट्रीय रामायण मेला का शुभारंभ सुमेरु पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री नरेंद्रानन्द सरस्वती जी महाराज श्री काशी केकर कमलों द्वारा आज संपन्न होगा
यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय रामायण मेला के महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय रामायण मेले का शुभारंभ राष्ट्र धर्म संत सम्मेलन स्वामी श्री कमलदास जी महाराज श्री महंत हनुमानगढ़ी रामचौरा घाट के मार्गदर्शन एवं संरक्षण स्वामी श्री जय रामदास जी महाराज श्री महंत गऊघाट श्रृंगवेरपुर धाम की अध्यक्षता में प्रारंभ होगा जिसमें रामानुजाचार्य जगतगुरु स्वामी श्री नारायणाचार्य जी महाराज दंडी स्वामी रामाश्रम श्रृंगवेरपुर धाम के साथ ही निषादराज पीठाधीश्वर माधव दास जी महाराज राघव दास जी महाराज सहित अन्य स्थानीय संत महात्माओं विद्वानों के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त पी एन द्विवेदी जी भाग लेंगे जिसमें बहुत से स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे जिसमें विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल राय जी आदि शामिल हैं सर्वप्रथम मां भगवती गंगा जी का पूजन अर्चन के साथ ही उद्घाटन समारोह प्रारंभ होगा तत्पश्चात श्री राम कथा और सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेले में लगाई जाने वाली प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह द्वारा लगभग दो दर्जन विभागों को प्रदर्शनी लगाने हेतु जहां एक और आदेश जारी किए गए हैं वहीं दूसरी ओर मेला की संपूर्ण व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु मेला अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ उप जिलाधिकारी सोराँव द्वारा संबंधित विभागों को साफ सफाई सुरक्षा व्यवस्था आदि निर्देश दिए गए हैं वही उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज सांस्कृतिक कार्य निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश जनसंपर्क सूचना विभाग एवं भारत सरकार के लोक संचार ब्यूरो आदि के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के दल भी राष्ट्रीय रामायण मेला में भेजे जा रहे हैं जिसमें लाइट एंड साउंड पर आधारित रामलीला रामायण नृत्य नाटिका अयोध्या की सुप्रसिद्ध रामलीला देढ़िया नृत्य अवधी के साथ-साथ ब्रज का लोकगीत भजन संध्या महोबा का पाई डंडा आदि मेले के प्रमुख आकर्षण होंगे इस पंचदिवसीय मेले में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रीगण उच्च न्यायालय एवं जनपद न्यायालय के न्याय मूर्तिगण तथा जनपद एवं प्रदेश के उच्च अधिकारी गणों के साथ ही लाख की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन एवं नर नारी लाभान्वित होंगे इस अवसर पर राष्ट्रीय रामायण मेला के उपाध्यक्ष सियाराम सरोज संयुक्त मंत्री अमित द्विवेदी श्री राम कथा संयोजक विनय कुमार अग्रवाल कृष्णाचंद्र पांडे अधिवक्ता बलराम सिंह पंकज पांडे प्रधान आदि ने क्षेत्रीय जनों से भारी संख्या में एकत्रित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है मेला के महामंत्री द्विवेदी ने यह भी बताया की यह राष्ट्रीय रामायण मेला रामायण मेला आयोजन समिति श्रृंगवेरपुर धाम जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद जिला प्रशासन प्रयागराज उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग लखनऊ के बैनर तले संपन्न किया जाएगा मेले की सुव्यवस्था और सुचारू रूप से संचालन के लिए क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी सुश्री अपराजिता सिंह लगातार मेले के पदाधिकारी से संपर्क बनाए हुए हैं और मनीष कुमार वर्मा जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा मेले को सकुशल संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं ।

Loading

Related posts