सिरका और बेकिंग सोडा
अगर किचन के बर्तन जल गए हैं, तो इन बर्तनों को साफ करने के लिए 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा जले हिस्से में डालें। फिर इसके ऊपर 1-2 चम्मच सफेद सिरका डालें। फिर इसको 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद स्पंज या फिर ब्रश की मदद से हल्के हाथों से बर्तन को साफ करें। इस नुस्खे से बर्तन नए जैसे चमकने लगेंगे।
बेकिंग सोडा और पानी
बर्तनों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा भी मददगार होता है। अगर जले हुए बर्तन साफ नहीं हो रहे हैं, तो बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बर्तन के जले हुए हिस्से में लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर साफ पानी से बर्तन को धोकर साफ कर लें। इस आसान तरीके से बर्तनों में नए जैसी चमक आएगी और जला हुआ दाग भी आसानी से निकल जाएगा।
साबुन और गरम पानी
जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए गरम पानी में डिटर्जेंट मिलाएं। फिर 15-20 मिनट के लिए इन बर्तनों को पानी में भिगोकर रखें। अब स्पंज से धीरे-धीरे रगड़ें। इस दौरान ध्यान रखें कि बर्तनों को तेजी से न रगड़ें। आप ऊपर बताए गए इन तरीकों से जले हुए बर्तनों को आसानी से चमका सकती हैं।
![]()
