Smriti Mandhana ने वर्ल्ड कप 2025 में ठोका अपना पहला शतक

स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे वर्ल्ड कप 2025 मुकाबले में नया कीर्तिमान बनाया है। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका बल्ला जमकर चला है और वह एक धाकड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रही हैं। तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मंधाना ने 14वां वनडे सैकड़ा जमा दिया।

स्मृति मंधाना ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने 2025 में महिला वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया है। ये उपलब्धि उन्होंने मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में हासिल की।

स्मृति मंधाना ने ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ 16वें ओवर की चौथी गेंद पर अमेलिया केर को छक्का मारकर बनाया। इस छक्के के साथ उन्होंने 2025 में कुल 29 छक्के पूरे किए जो कि महिला वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका की लिजेल ली के नाम था, जिन्होंने 2017 में 28 छक्के मारे थे।

इस मैच में स्मृति मंधाना ने 109 रन की बेहतरीन पारी खेली, जो उनका 14वां वनडे शतक था, इस दौरान उन्होंने 95 गेंदों का सामना किया। मंधाना ने 10 चौके और 4 छक्के जमाए। इस पारी के साथ उन्होंने महिला वनडे क्रिकेट में ओपनर के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। उन्होंने न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स को पछाड़ते हुए ये उपलब्धि हासिल की।

Loading

Related posts