स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत प्लेटफार्मो, प्रतीक्षालयों, कार्यालयों, ट्रेनों तथा ट्रैक के दोनों किनारों की सफाई की जा रही है।

गोरखपुर, 22 अक्टूबर, 2025ः भारतीय रेल पर 02 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के
अन्तर्गत 22 अक्टूबर, 2025 को मुख्यालय गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता
जागरूकता रैली निकाल कर यात्रियों एवं कर्मचारियोें को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान प्लेटफार्मो, प्रतीक्षालयों, कार्यालयों,
ट्रेनों तथा ट्रैक के दोनों किनारों की सफाई की जा रही है।
22 अक्टूबर, 2025 को लखनऊ मंडल के स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत स्टेशनों पर कार्यरत
स्वास्थ्य निरीक्षकों ने संविदा कर्मचारियों एवं रेलवे कर्मचारियों के साथ मिलकर स्वच्छता जन जागरूकता रैली निकाली। इस
अभियान के दौरान स्टेशनों, कॉलोनियों, अस्पतालों, डिपो, पटरियों एवं अन्य क्षेत्रों में सफाई की गई तथा नियमित रूप से सूखे एवं
गीले कचड़े वाले कुड़ेदान को खाली कर धुलाई की गई। स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर यात्रियों एवं कर्मचारियों को जागरूक
किया गया।
वाराणसी मंडल के आज़मगढ़, बलिया, बनारस, वाराणसी सिटी, ग़ाज़ीपुर सिटी, भटनी जंक्शन, छपरा, सीवान, देवरिया सदर, मऊ
और प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर कार्यरत स्वास्थ्य निरीक्षकों ने स्टेशन पर कार्यरत संविदा एवं रेलवे कर्मचारियों के साथ स्वच्छता
जन जागरूकता रैली निकालकर यात्रियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान कार्यालयों, प्रतीक्षालयों,
वाटर बूथ तथा ट्रैक के दोनों किनारों की सफाई की गई।

इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफार्मो, प्रतीक्षालयों एवं कार्यालयों की सफाई गई तथा कूड़ेदानों की सफाई कर निर्धारित
स्थानों पर रखा गया। इस दौरान सार्वजनिक उपयोगिता वाले क्षेत्र में रखे गये कूड़ेदानों को नियमित रूप से खाली कर धुलाई की गई
और क्षतिग्रस्त कूड़ेदानों को हटाकर उसके स्थान पर नये कुड़ेदान रखे गये। स्टेशन परिसर और ट्रैक के दोनों किनारों पर खुली और
ढ़की हुई नालियों की सफाई कर चूना एवं कीटनाशक पाउडर का छिड़काव किया गया।

Loading

Related posts