त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु प्रयागराज मंडल द्वारा व्यापक तैयारियाँ

दीवाली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज मंडल द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। त्योहारों की बढ़ी हुई यात्री संख्या को देखते हुए मंडल ने विशेष ट्रेनों का संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी तंत्र और सहायता केंद्रों की स्थापना जैसी अनेक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की हैं।
दिनांक 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2025 के बीच प्रयागराज मंडल से नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त 579 विशेष ट्रेनों का संचालन विभिन्न दिशाओं में किया गया, जिनमें से 14 जोड़ी विशेष ट्रेनें प्रयागराज मंडल से originate हो रही हैं।
दिनांक 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2025 के बीच प्रयागराज मंडल द्वारा 25.5 लाख से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्यों तक सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराई गई। यात्रियों की सुविधा और निगरानी के लिए मंडल में 24×7 वॉर रूम स्थापित किया गया है, जहाँ से भीड़ की स्थिति, सोशल मीडिया शिकायतें तथा रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त सूचनाओं की अधिकारियों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।
भीड़ प्रबंधन के लिए सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल, आरपीएफ, वाणिज्य कर्मी तथा QRT टीमें तैनात की गई हैं। स्टेशनों की स्थिति पर CCTV प्रणाली द्वारा रियल-टाइम निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए RPSF के जवान प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल एवं मानिकपुर में तैनात हैं तथा विशेष ट्रेनों की मैनिंग की जा रही है।
यात्रियों की सहायता हेतु प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं।
प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, नैनी, छिवकी और सुबेदारगंज होल्डिंग एरिया की सुविधा उपलब्ध है ताकि भीड़ के समय यात्रियों को प्रतीक्षा के लिए सुरक्षित स्थान उपलब्ध हो सके।

इन सभी तैयारियों का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

Loading

Related posts