जनपद प्रयागराज के सभी तहसीलों में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध जिलाधिकारी के नेतृत्व में दिनांक 18.10.2025 को निरन्तर कार्यवाही जारी रही। बंजर, खलिहान, नवीन परती, चकमार्ग, तालाबी रकबा, सभी का व्यापक सर्वे जनपद के सभी तहसीलों में किया जा रहा है एवं अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 18.10.2025 को जिले की समस्त तहसीलों में कुल 6 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। तहसील सोरांव के ग्राम युसुफपुर व ग्राम सेवइथ में चकमार्ग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। तहसील कोरांव के ग्राम पथरताल में चकमार्ग, ग्राम ढेरहन में नवीन परती को अतिक्रमण मुक्त किया गया। तहसील मेजा के ग्राम सलैयाकलां स्थित बंजर की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है। तहसील हंडिया के ग्राम ईष्वरपुर स्थित तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी प्रयागराज श्री मनीष कुमार वर्मा द्वारा सभी तहसील के उपजिलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देषित किया गया है कि अतिक्रमण सम्बन्धित षिकायतों पर अविलम्ब कार्यवाही किया जाय, दूसरी ओर जिलाधिकारी प्रयागराज ने सभी उपजिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देषित किया है कि तहसील स्थित सरकारी भूमि/ग्राम सभा की भूमि का नवीन सर्वे करवायें तथा इसके आधार पर अतिक्रमण की श्रेणियों का निर्धारण करें तथा अतिक्रमण के विरूद्ध तद्नुसार कार्यवाही करें। अब तक इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आये तथा आने वाले दिनों में अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान निरन्तर जारी रहेगा।
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on त्तर मध्य रेलवे की दो जोड़ी विशेष ट्रेनों में अस्थाई रूप से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय
यात्रियों को सुविधा एवं अतिरिक्त सीट उपलब्ध कराने हेतु उत्तर मध्य रेलवे की दो जोड़ी विशेष...