नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में होली मिलन समारोह बुधवार को धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। जो देर रात तक चलता रहा। इस कार्यक्रम में सांस्कृति नृत्य, गायन एवं संगीत के एक से बढ़कर एक कलाकारों ने प्रस्तुति दी। लेकिन प्रयागराज की एकता जायसवाल एवं उत्तर प्रदेश जिला प्रयागराज में तैनात सिपाही सिंगर सिद्धार्थ भारद्वाज ने अपनी गायन से लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया। इन्होने अपने मीठे सुरों से लोगो का दिल जीत लिया, कार्यक्रम के बाद इन दोनों कलाकारों की लोगों ने जमकर तारीफ भी की। यह होली मिलन समारोह नैनी जंक्शन रोड डाकखाने के समीप आयोजित हुआ। जहां हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। वहीं कार्यक्रम के संचालक ने लोगों के सहयोग से नाश्ते व भोजन की भी व्यवस्था की।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी एवं किन्नर अखाडा की महामंडलेश्वर मौजूद रहीं।
August 7, 2026
sangamshapath Comments Off on चलती जनता एक्सप्रेस के नीचे समाने ही वाली थी महिला, जीआरपी के जांबाज सिपाही ने मौत के मुंह से खींचकर बचाई जान
रायबरेली। स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा, सीसीटीवी में कैद हुई बहादुरी; यात्रियों ने कहा— ऐसे...
August 7, 2026
sangamshapath Comments Off on बारिश में भीगते हुए डीएम कार्यालय पहुंचा पीड़ित, मां संकटा धाम मंदिर से करोड़ों की संपत्ति गायब होने का लगाया आरोप
गेगासों स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ के घंटे व सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का दावा, निष्पक्ष जांच...