छात्रावास में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

प्रयागराज। बालसन चौराहे के पास कमला नेहरू अस्पताल के सामने स्थित वेद विद्यालय के छात्रावास में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इससे घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आपको बतादेंकि जब तक आग बुझाया जाता तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बालसन चौराहे के पास कमला नेहरू अस्पताल के सामने स्थित वेद विद्यालय के छात्रावास में गुरुवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। इससे घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने के पहले ही बहुत कुछ जलकर राख हो चुका था। आग किस वजह से लगी, कितने का नुकसान हुआ समाचार लिखने तक स्पष्ट नहीं हो सका था।

Loading

Related posts