पानी से धोने के बजाय पोछने का काम करें
कई महिलाएं अच्छे से सफाई के चक्कर में हर एक चीज की पानी से धोकर साफ करती है। छत, बालकनी जैसे बड़े एरिया को पानी से धोने पर पानी ज्यादा बर्बाद होता है। इसकी जगह आप गीले कपड़े का प्रयोग कर सकते है। अगर आपके घर में कार है तो उसे पानी से नहीं धुले उसे कपड़े से पोछकर साफ कर सकते हैं।
घरेलू नुस्खे बड़े काम के
आप चाहे तो विनेगर, बेकिंग सोडा, नमक और ब्लीच जैसी चीजों से घर की सफाई करती है, ऐसा करने से आपका काम भी आसान हो जाएगा। बता दें कि, ऐसा करने से सफाई भी अच्छे से होती है और साबुन वाला झाग भी नहीं बनता। जिसे छुटाने के लिए पानी ज्यादा यूज होता है।
सोप फ्री क्लीनिंग
जितना हो सके साबुन का इस्तेमाल कम करें। साबुन की सफाई से ज्यादा पानी खर्च होता है। अगर आप साबुन की जगह अल्टरनेटिव यूज करेंगी तो पानी को गैर जरुरी तरीके में खर्च होने से बचा सकते हैं।
सफाई के काम की करें प्लानिंग
जब आप सफाई करें तो पहले प्लान कर लीजिए कि किन जगहों पर सामान को हटाकर खाली करना है, जो सामान पोछने के लायक हो। इन्हें आप गीले कपड़े से साफ करके हटा सकते हैं। इससे एक्स्ट्रा पानी खर्च करने की आपको जरुरत नहीं होगी।
सफाई के दौरान नल ना चलाएं
जब आप क्लीनिंग कर रहे हैं, तो सीधा तौर पर नल ना चलाएं। इसके बजाय बाल्टी में पानी लेकर काम करें। इससे पानी की बचत होगी और माता लक्ष्मी में आपसे नहीं रुठेगीं।
![]()
