गोल्डन और रेड का कॉम्बो
करवा चौथ पर अपने नेल्स को सुंदर लुक देने के लिए आप गोल्डन और रेड का कॉम्बो जरुर ट्राई करें। यह डिजाइन भी काफी सिंपल और सुंदर लगता है। आपको इसके लिए शिमरी गोल्ड नेल पेंट लेनी है और रेड क्लासिक नेल पेंट। इस तरह के पैर्टन में आप नेल पेंट अप्लाई कर सकते हैं।
स्पार्कलिंग नेल्स
स्पार्कलिंग नेल्स का यह डिजाइन बेहद ही प्यारा है। इसमें नेल्स के बॉर्डर पर गोल्डन नेल पेंट अप्लाई कर सकती हैं, यह काम बेहद आसान है। ये पैर्टन काफी सिंपल है मगर यह डिजाइन काफी क्लासी लगता है।
स्टोन वर्क नेल आर्ट
आजकल स्टोन वर्क वाली नेल आर्ट काफी ट्रेंड में है। इस डिजाइन के लिए आपको ग्लिटर वाली नेल पेंट लगाना जरुरी है और स्टोन को लगाना है। किसी भी पिन की मदद से आप इस डिजाइन को फटाफट लगा सकते हैं। यह नेल आर्ट आप अपने मनपंसद नेल पेंट से ट्राई कर सकती हैं।
![]()
