![]()
केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में “स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान” का आयोजन
केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में चिकित्सा निदेशक डॉ. संजीव कुमार हन्डू के नेतृत्व में “स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान” का आयोजन किया गया l इसमे दिनांक 30 सितम्बर 2025 को खाने से सम्बंधित मिथ्य बातों के संदर्भ में आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम में वरिष्ठ आहार विशेषज्ञ अर्पणा सक्सेना ने बताया कि किस प्रकार हम खाने पीने की मिथ्य अवधारणाओं की बजाय उचित आदतों से हम स्वस्थ रह सकते है । चिकित्सा निदेशक डॉ संजीव कुमार हंडू ने बताया कि संतुलित आहार शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। आहार सम्बंधित आदतों में बदलाव लाकर हम बिमारियों से दूर रह सकते हैं l इस कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ निदेशक डॉ. मंजूलता हंडू, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक मोदीस्ता टोपनो, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक सीता रानी गुप्ता, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक, मुख्य नर्सिंग अधीक्षक सुमंती तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
