मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष गंगा पार निर्मला पासवान ने कहा समाज की प्रगति में महिलाओं की भागीदारी अनिवार्य है। उनकी सेवा और सशक्तिकरण से ही समाज का उज्जवल भविष्य बनाया जा सकता है।कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी प्रेरणादायी और सार्थक बनाया यह कार्यक्रम ये संदेश देता है कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है ।कार्यक्रम का संचालन पवन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता वीरेंद्र बहादुर सिंह, खंड विकास अधिकारी रामवीर सिंह पाल मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पटेल, शिवनारायण सिंह गप्पू, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, अंजू मौर्या, बड़ी संख्या में मातृशक्ति और पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम की सफलता की सराहना की और महिलाओं के योगदान को समाज की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।
![]()
