पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर, 29 सितम्बर, 2025 : रेल यात्रियों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक ‘‘स्वच्छोत्सव‘‘ थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा अभियान के तेरहवें दिन 29 सितम्बर, 2025 को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी, इज्जतनगर मंडलों के प्रमुख स्टेशनों पर एवं रेलवे कॉलोनियों में स्वच्छता सम्बन्धी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। रेल अधिकारियों द्वारा रेलवे कालोनियों में स्वच्छता कार्य किया गया तथा खानपान इकाईयों में स्वच्छता सुनिश्चित की गयी।

29 सितम्बर, 2025 को लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर बेस किचन, रेस्तरां, पेंट्रीकारों आदि की सफाई की गई। पेंट्रीकारों में स्मार्ट डिब्बे के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया तथा रेल परिसरों में रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता कार्य किया गया। नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता संदेश प्रसारित किया गया।

वाराणसी मंडल पर प्रमुख स्टेशनों-वाराणसी सिटी, बनारस, भटनी, बलिया, बेलथरा रोड, छपरा, देवरिया सदर, गाजीपुर सिटी, मऊ, प्रयागराज रामबाग, आजमगढ़ स्टेशनों पर ‘यूथ कनेेक्ट इवेंट‘ का आयोजन कर स्टेशनों पर एवं ट्रेनों में स्वच्छता कार्य किया गया। इसके अतिरिक्त रेल अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा रेल परिसर एवं रेलवे कालोनियों में सफाई की गई।

इज्जतनगर मंडल पर प्रमुख स्टेशनों पर स्वच्छता के उपरान्त यात्रियों को स्वच्छता का संदेश देने के लिए रंगोली बनाई गई। खाद्य स्वच्छता हेतु खानपान इकाइयों एवं पेंट्रीकारों की सफाई की गई। भोजन की तैयारी और वेंडिंग प्वाइंट पर स्वच्छता सुिनश्चित की गई तथा रनिंग रूम एव कैंटिंग को स्वच्छ किया गया।

Loading

Related posts