![]()
मीना मंच” जन्मदिवस कार्यक्रम सरसेंडी में संपन्न
बारा, प्रयागराज। विकास खंड जसरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसेंडी में बुधवार को मीना मंच समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाध्यापिका संतोष कुमारी ने मीना मंच के तहत चयनित बालिकाओं से केक कटवाकर जन्मदिन मनवाया। सरोज सिंह यादव ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार नारीशक्ति के प्रोत्साहन हेतु विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत मिशन शक्ति एवं मीना मंच के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी बच्चों नारीशक्ति से ओतप्रोत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में ज्योति, खुशी, मुस्कान, नव्या, अंतिमा, रोहिणी, आरती सहित दर्जनों बच्चियों में प्रतिभाग किया। सहायक अध्यापिका कंचन सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, रेखा रानी, सुजीत कुमार, विजय प्रकाश, सुमंत भार्गव ने सहयोग कर कार्यकम को सफल बनाने में शानदार सहयोग प्रदान किया।
