वहीं जो फैंस केकेआर वर्सेस आरसीबी मुकाबले की टिकट लेंगे वो विराट कोहली की बल्लेबाजी देखने से पहले बॉलीवुड सितारों की परफॉर्मेंस का लुत्फ उठाएंगे। आईपीएल 2025 का उद्धाटन समारोह मैच शुरू होने से 1 घंटे पहले शुरू होगा। इसमें बॉलीवुड जगत के कई जानें माने कलाकार परफॉर्म करेंगे।
वहीं आईपीएल उद्धाटन समारोह में पंजाबी सिंगर करण औजला बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ परफॉर्म करेंगे। बता दें कि, अभी दोनों एक प्रोजेक्ट में साथ में काम भी कर रहे हैं। जिसका वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इनके अलावा मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल का नाम भी सामने आ रहा है। जो आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। हालांकि, आईपीएल की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है।
![]()
