प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर श्रृंगवेरपुर धाम में अनुष्ठान यज्ञ का हुआ भव्य आयोजन

– संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया आशीर्वाद,स्थानीय लोगों ने मां गंगा से मांगा आशीष
– श्रृंग्वेरपुर महोत्सव जय श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में किया गया भव्य आयोजन

श्रृंगवेरपुर धाम स्थित श्रीराम घाट एवं विद्यार्थी घाट पर बुधवार को जय श्री राम सेवा समिति के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भव्य तरीके से यज्ञ एवं अनुष्ठान का आयोजन किया गया। फल वितरण के साथ भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। श्री रामघाट स्थित शांत श्रृंगी ऋषि मंदिर पर विधि विधान के साथ पूजन पाठ एवं भगवती गंगा की आरती उतारी गई।इसके साथ यज्ञ कुंड में आहुति देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना के साथ पुनः प्रधानमंत्री बनने का भी आशीर्वाद प्राप्त किया।श्रृंगवेरपुर धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मिठाइयां भी बांटी गई। चारों तरफ खुशी का माहौल था।स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर उनके दीर्घायु की कामना भी की।श्रृंगवेपुर महोत्सव जय श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी एवं महामंत्री अरुण द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, हम सभी भगवान से कामना करते हैं कि वह दीर्घायु हो इसके साथ पुनः भारत के प्रधानमंत्री पद को प्राप्त करें। अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि श्रृंग्वेरपुरधाम प्रधानमंत्री जी का ऋणी है। श्रृंग्वेरपुरधाम को संवांरने में माननीय प्रधानमंत्री जी ने विशेष ध्यान दिया है। श्रृंगवेरपुर महोत्सव के संचालक अरुण द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया जबकि अध्यक्ष संजय तिवारी ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। श्रृंगवेरपुर धाम में नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर साधु संतो ने वटवृक्ष की पूजन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रभक्ति एवं देश के कुशल संचालन के लिए आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। पातालपुरी पीठाधीश्वर महंत मानस बाबा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में आज भारत विश्व के शिखर पर पहुंच चुका है आज समस्त विश्व की धुरी भारत देश बना हुआ है। यह निसंदेह भारत के विश्व गुरु की पुनः स्थापना का चरण है।भारत अतीत में भी विश्व गुरु था वर्तमान में भी है और आने वाले भविष्य में भी विश्व गुरु की भूमिका निभाएगा। समाजसेवी शीलू पाण्डेय ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर साध्वी शिव महिमा देवी,निर्मल बाबा,रघुनंदन दास, समाजसेवी शीलू पांडे,बजरंगदास,हनुमान दास कुलदीप तिवारी, शिवदीप तिवारी,आकाश तिवारी, पुनीत यादव स्थानीय तीर्थ पुरोहित माली समाज निषाद समाज स्थानी मंदिरों के पुजारी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Related posts