![]()
डायट प्रवक्ता का प्रेरक शिक्षक – प्रशिक्षक सम्मान डायट प्रवक्ता वीरभद्र प्रताप को मिला
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में गुणात्मक कार्य के लिए 2024- 2025 का उत्कृष्ट डायट प्रवक्ता का प्रेरक शिक्षक – प्रशिक्षक सम्मान डायट प्रवक्ता वीरभद्र प्रताप को मिला। माननीय विधायक शहर उत्तरी इंजीनियर हर्षवर्धन बाजपेई तथा डायट प्राचार्य एवं उपशिक्षा निदेशक राजेंद्र प्रताप ने प्रवक्ता को सम्मानित करते हुए आगे भी अच्छे कार्य करने की अपनी शुभकामनाएं प्रेषित किए। प्रवक्ता ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार,माता-पिता गुरु , ईश्वर एवं डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन को दिया और बताया आप सभी के आशीर्वाद से यह संभव हो सका है।
