अजय राय बोले- योगीराज में भाजपा नेता सड़कों पर दौड़ाकर मार रहे गोली, कब होगा बुलडोजर एक्शन

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी में रजिस्ट्री कार्यालय में गोलीबारी में घायल सगे भाइयों अरुण मिश्रा और आदित्य मिश्रा से मिलने के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बृहस्पतिवार को एसआरएन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते समय एक भाजपा नेता का मोबाइल पर फोटो दिखाकर गोली मारने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा सरकार में खुलेआम सड़कों पर दौड़ाकर गोली मारी जा रही है। गोली मारने वाला भाजपा का नेता है। दो दिन बीत जाने के बाद भी न उसको गिरफ्तार किया गया है न ही उसके घर…

Loading

Read More

शिक्षकों के संपूर्ण प्रशिक्षण में सक्रिय पुस्तकालय पर परिचर्चा

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज के प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप के निर्देशन में गतिमान शिक्षकों के सम्पूर्ण प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस पर विद्यालयों में पुस्तकालय की महत्ता पर गतिविधि आधारित परिचर्चा हुई। पुस्तकालय न केवल छात्रों के लिए ज्ञान का भंडार है,बल्कि यह उनके बौद्धिक विकास,संवाद,सम्प्रेषण,शोध और परिकल्पना को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।पुस्तकालय एक ऐसा स्थान है जहाँ छात्र विभिन्न विषयों पर अद्यतित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।शिक्षको को भी छात्रों के लिए प्रभावी शिक्षण सामग्री विकसित करने में मदद मिलती हैं।सम्पूर्ण प्रशिक्षण के सन्दर्भदाता के…

Loading

Read More

फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य के सौजन्य से लगी सोलर लाइट

नवाबगंज: फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य की निधि से मलाक बलऊ, टोडर का पूरा, रेरुआ चौराहा, मकदूमपुर में हाई मास्क सोलर लाइट लगाई गई। हाई मास्क सोलर लाइट अपना दल एस जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सिंह पटेल के अनुमोदन पर लगाई गई। जिससे क्षेत्रीय जनता में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रीय जनता ने फाफामऊ के जन प्रिय, लोकप्रिय विधायक गुरु प्रसाद मौर्य को बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर धनीराम पटेल , अंचल तिवारी, मलखान साहू, हरीराम यादव (बीबीसी), डॉ राम प्रताप पटेल, विजय, डॉ सुरेन्द्र…

Loading

Read More

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा गंगापार की हुई बैठक

प्रयागराज। गुरुवार को भाजपा कार्यालय गंगापार में जिला अध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान के नेतृत्व में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर जिला कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई परम्परा के अनुसार डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन,वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी में जुट जाएं ,मतदाता सूची का अध्ययन कर जनवरी 2026 को अठारह साल…

Loading

Read More

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांवरियों का स्वागत अभिनंदन

कांवरियों की सुख सुविधा सुरक्षा हेतु प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: संजय गुप्ता प्रयागराज।  गुरुवार को भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मीरपुर मंडल में कांवरियों का सम्मान कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। बोल बम हर हर महादेव का उद्घोष करते जाते हुए कांवरियों को महानगर अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सावन माह शिव भक्ति और आस्था का पवित्र माह है और कांवरिए शिवभक्ति की शोभा हैं। प्रदेश की योगी…

Loading

Read More

प्रयागराज मण्डल के अधिकारियों की उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन के साथ दो दिवसीय पीएनएम बैठक का आयोजन

आज दिनांक 23.07.2025 को मण्डल रेल प्रबन्धक/प्रयागराज, श्री रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रयागराज मण्डल के अधिकारियों की उत्तर मध्य रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के साथ 23.07.2025 से 24.07.2025 तक दो दिवसीय पीएनएम बैठक का आयोजन प्रयागराज मण्डल कार्यालय के संकल्प सभागार में किया गया। भारतीय रेलवे में सीक्रेट बैलेट इलेक्शन -2024 के उपरांत वर्ष 2025 की इस प्रथम पीएनएम बैठक में प्रयागराज मण्डल के अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/सामान्य, श्री संजय सिंह; अपर मण्डल रेल प्रबंधक/इंफ्रा, श्री नवीन प्रकाश; अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन, मो. मुबश्शिर वारिस; वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, श्री…

Loading

Read More

शुआट्स में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश काउंसलिंग का दूसरा दिन संपन्न

सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (शुआट्स) में आज, 23 जुलाई 2025 को सत्र 2025-26 के प्रवेश हेतु काउंसलिंग का दूसरा दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दिन, यू.जी. (अंडरग्रेजुएट) जनरल रैंकिंग में 151 से 450 तक के छात्रों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। प्रवेश समिति के चेयरमैन एवं एडिशनल रजिस्ट्रार *प्रोफेसर सी. जॉन वेसली* ने जानकारी दी कि आज की काउंसलिंग में बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी रुचि दिखाई। छात्रों ने मुख्य रूप से कृषि (Agriculture), कंप्यूटर (Computer), नर्सिंग (Nursing) और अन्य महत्वपूर्ण पाठ्यक्रमों में प्रवेश…

Loading

Read More

बिजली की अत्याधिक कटौती से नाराज विधायक ने अधीक्षण अभियंता को लगाई फटकार

बारा, प्रयागराज। विधान सभा क्षेत्र बारा में विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर विधायक बारा डॉक्टर वाचस्पति काफी नाराज हैं। बुधवार को उन्होंने अधीक्षण अभियंता प्रयागराज को अपने आवास पर बुलाया और जमकर फटकार लगाई। विगत दिनों हुई बरसात और बाढ़ के बाद बारा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। हो रही कटौती और ट्रिपिंग से असंतुष्ट उपभोक्ताओं ने इसकी जानकारी विधायक बारा को दिया। इससे असंतुष्ट विधायक बारा ने अधीक्षण अभियंता विद्युत प्रयागराज को अपने आवास पर बुलाया। विधायक बारा के मीडिया प्रभारी नीरज कुमार केसरवानी ने बताया कि…

Loading

Read More

खुर पका मुंह पका बीमारी की रोकथाम हेतु टीकाकरण का कार्य प्रारंभ

जिला विकास अधिकारी ने टीकाकरण टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिला विकास अधिकारी श्री गोपाल प्रसाद कुशवाहा के द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत खुर पका मुंह पका बीमारी की रोकथाम हेतु टीकाकरण कार्य का प्रारंभ जनपद प्रयागराज में टीकाकरण टीम को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। यह टीकाकरण कार्यक्रम लगातार 45 दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम के अनुसार टीम गांव-गांव जाकर के टीकाकरण का कार्य करेगी 4 माह से छोटे बच्चों एवं आठ माह के ऊपर गाभिन पशुओं को यह टीका नहीं लगाया जाएगा…

Loading

Read More

चित्र एवं अभिलेख प्रदर्शनी कार्यकम का आयोजन

आज दिनांक 23 जुलाई, 2025 को शहीद चन्द्रशेखर आजाद जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय अभिलेखागार(संस्कृति विभाग), एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं शहीदे आजम भगत सिंह स्मारक समिति प्रयागराज के सहयोग से चित्र एवं अभिलेख प्रदर्शनी कार्यकम का आयोजन शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु‘ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आजाद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l तदोपरांत क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रयागराज द्वारा लगाई गई चंद्रशेखर आजाद सहित अन्य शहीदों पर आधारित…

Loading

Read More