मण्डल रेल प्रबन्धक, प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री हरी मोहन के निर्देशन में प्रयागराज मंडल के प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल एवं एक्सेसरीज़ कियोस्क का शुभारंभ किया गया है। भारतीय रेलवे की गैर-किराया राजस्व (Non-Fare Revenue) में वृद्धि करने तथा यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस कियोस्क का आवंटन ई-नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया गया…
![]()
