मुकुंद तिवारी ने आरोप लगाया कि बरसात से पहले नालों की सफाई के लिए स्वीकृत करीब 15 करोड़ रुपये की धनराशि के खर्च में अनियमितता हुई है। कहा कि यदि समय रहते नालों की प्रभावी सफाई कराई गई होती तो बारिश के दौरान शहर के लोगों को जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ता। उन्होंने पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग भी की। पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि पुराने शहर के जानसेनगंज, चौक, रानी मंडी, नखास कोना, करेली, गौस नगर और एनउद्दीनपुर सहित कई इलाकों में बारिश के बाद सड़कों पर भीषण जलभराव हो जाता है। कई स्थानों पर नालियों का पानी सड़कों पर फैलने से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जलभराव की समस्या का जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया तो पार्टी इस मुद्दे पर आंदोलन को और व्यापक करेगी। इस मौके पर: मुकुंद तिवारी, हसीब अहमद, दीपचंद्र शर्मा, दिवाकर नाथ त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, मो०जाकिर, विजय सिंह, रेहाना बानो, बलवंत सिंह, स्वामी दयाल, उपेंद्र राय, उत्कर्ष केसरवानी, प्रेमचंद्र, मो०आसिफ, उदय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
![]()
