*प्रयागराज।* भा.वा.अ.शि.प.- पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केन्द्र, प्रयागराज एवं सतत भूमि प्रबंधन पर उत्कृष्टता केन्द्र (सीओई-एसएलएम) देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में कोल इण्डिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों हेतु आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दिनांक 26.02.2025 को किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत वर्ष के खनन प्रभावित भूमि को वानिकी के माध्यम से सुधार हेतु विभिन्न प्रयासों पर चिंतन था। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के साथ झारखण्ड उड़ीसा, मध्य प्रदेश, असम, महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल से 15 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। प्रथम तकनीकी सत्र में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ.…
![]()
