इस्लामाबाद, 29 जुलाई पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत जैसा दुश्मन बताते हुए कहा है कि उनके साथ कोई बातचीत नहीं की जाएगी। वहीं, ज्वाइंट अवामी एक्शन कमेटी (जेएएसी) ने बुधवार को दावा किया कि पिछले दो दिनों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 37 लोग मारे गए हैं। ख्वाजा आसिफ ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रदर्शनकारियों के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। मैं उन्हें भारत की ही श्रेणी में मानता हूं और उन्हें पाकिस्तान का दुश्मन समझता…
![]()
