अमेरिका ने रूस के खिलाफ एक बार फिर कड़ा रुख दिखाते हुए बुधवार देर रात दो प्रमुख रूसी ऑयल कंपनियों पर नए प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। यह कदम यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए रूस की कथित ‘गंभीर प्रतिबद्धता की कमी’ को देखते हुए उठाया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार रूस पर सीधे तेल प्रतिबंध लगाए हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी खजाना विभाग का बयान साझा करते हुए लिखा कि मॉस्को को तुरंत युद्धविराम पर…
![]()
