उन्होंने लिखा, “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फ़तेह। हम, गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू, आज सरे के कैप्स कैफ़े में हुई तीन राउंड गोलीबारी की ज़िम्मेदारी लेते हैं। हमारी जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। जिन लोगों को हमसे दिक्कत है, वे दूर रहें। बॉलीवुड में गैरकानूनी काम करने वाले, दूसरों को पैसे के लिए ठगने वाले या धर्म के ख़िलाफ़ बोलने वाले लोग भी तैयार रहें – गोलियाँ कहीं से भी आ सकती हैं।”
जुलाई के बाद से यह तीसरी बार है जब कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई है। पहला हमला 10 जुलाई को हुआ था, जब कुछ कर्मचारी अभी भी रेस्टोरेंट के अंदर थे। दूसरा हमला 8 अगस्त को हुआ, जिसमें कम से कम 25 गोलियां चलाई गईं।
![]()
