संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (IFS) परीक्षा 2024 के लिए व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तिथियों की घोषणा कर दी है। यह प्रक्रिया 21 अप्रैल 2025 से 2 मई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। यह साक्षात्कार आईएफएस मुख्य परीक्षा 2024 के परिणाम जारी होने के बाद अगला महत्वपूर्ण चरण है, जिसके नतीजे 13 जनवरी 2025 को घोषित किए गए थे। कुल 370 उम्मीदवार होंगे शामिल यूपीएससी के अनुसार, इस चरण में कुल 370 उम्मीदवारों को बुलाया गया है। व्यक्तित्व परीक्षण भारतीय वन सेवा की भर्ती प्रक्रिया…
![]()
