पुरानी प्रणाली रद्द, RRB को मिली जिम्मेदारी
हाल ही में रेलवे मंत्रालय ने एक आदेश जारी कर सभी विभागीय पदोन्नति परीक्षाओं को रद्द कर दिया और भविष्य में ऐसी सभी परीक्षाएं RRB द्वारा आयोजित कराने का निर्णय लिया।
राज्यसभा में मंत्री से पूछा गया कि ग्रुप ‘C’ पदों की विभागीय चयन प्रक्रिया रद्द करने का कारण क्या हाल के वर्षों में सामने आई अनियमितताएं हैं?
इस पर वैष्णव ने लिखित जवाब में स्वीकार किया कि पहली प्रणाली में कुछ अनियमितताएं हुई थीं, जिसके कारण सरकार ने इस व्यवस्था को फिर से जांचने का फैसला किया है।
![]()
