शुक्रवार को आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने आरसीबी को 5 विकेट से हराया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 14 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। जिसके जवाब में पंजाब ने 11 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 98 रन बनाए। आरसीबी की घर में ये लगातार तीसरी हार है। पंजाब किंग्स इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई…
![]()
