साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज Heinrich Klaasen ने लिया संन्यास, क्रिकेट के तीनों फॉर्मे को कहा अलविदा

क्रिकेट जगत में संन्यास लेने का दौर जारी है। लगातार एक के बाद एक करके कई दिग्गज क्रिकेटर संन्यास का ऐलान कर रहे हैं। वहीं सोमवार, 2 जून को पहले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वहीं अब साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। हेनरिक क्लासेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, ये मेरे लिए दुखद दिन है क्योंकि मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने का…

Loading

Read More

IPL 2025 Final PBKS vs RCB: जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 3 जून को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजरें अपना पहला खिताब जीतने पर होगी। RCB vs PBKS आकंड़े आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स के बीच अभी तक 36 मैच खेले गए हैं। 18 मैच आरसीबी और इतने ही मैच पंजाब ने जीते हैं। आईपीएल 2025 में 3 बार ये टीमें आमने सामने हुई हैं। 2 बार आरसीबी और 1 बार पंजाब ने बाजी मारी है।…

Loading

Read More

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने से श्रेयस अय्यर हुए थे दुखी, कोच रिकी पोंटिंग ने किया खुलासा

पंजाब किंग्स ने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पंजाब किंग्स के इस बेहतरीन जीत के बाद ये भी तय हो गया कि आईपीएल को इस सीजन में एक नया चैंपियन मिलेगा। वहीं अब 3 जून को फाइनल में पंजाब का सामना आरसीबी से होगा और दोनों टीमों ने 18 साल में एक बार भी खिताब नहीं जीता है। पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद फाइनल में जगह बनाई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि श्रेयस…

Loading

Read More

Pro Kabaddi नीलामी में इस खिलाड़ी को नहीं मिला खरीददार, टीम को दिला चुके हैं तीन बार खिताब

प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन के ऑक्शन के पहले दिन जो हुआ उसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। स्टार भारतीय कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। उनको किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपने साथ नहीं जोड़ा। जो लोग प्रदीप के बारे में नहीं जानते हैं, उनके लिए बता दें  कि वे टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट वाले खिलाड़ी हैं। पिछले साल तक वे बेंगलुरु के लिए खेले थे, लेकिन इस साल की नीलामी में उनको कोई खबरदार नहीं मिला, जो सुनने में…

Loading

Read More

डी गुकेश से हार के बाद Magnus Carlsen ने खोया आपा

नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में वर्ल्ड चैंपियन भारत के डी गुकेश ने दिग्गज मैग्नस कार्लसन को हराकर बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत से जहां गुकेश बेहद खुश नजर हाए। वहीं कार्लसन अपना आपा खो बैठे। कार्लसन अपने देश में गुकेश से हार को बर्दाश्त नहीं कर पाए। वह हार के बाद हताश दिखे और अपने हाथ को जोर से चेबल पर पटक दिया। इसके बाद कार्लसन अपनी कुर्सी से उठकर अपनी भड़ास निकालते भी दिखे। फिर उन्होंने गुकेश से माफी मांगते हुए चेस बोर्ड के पास आए। फिर उन्होंने…

Loading

Read More

श्रेयस अय्यर के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, फाइनल RCB से भिड़ेगी पंजाब किंग्स

आईपीएल 2025 के दूसरे क्वालीफायर में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। जिसे पंजाब किंग्स ने जीत लिया और फाइनल में पहुंच गई है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस न 6 विकेट में 203 रन बनाए। बारिश के कारण देरी से शुरू हुई मुकाबले में पंजाब ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 207 रन बनाए।   पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर 11 साल बाद फाइनल में जगह बनाई। 3 जून को फाइनल में पंजाब को अब आरसीबी से…

Loading

Read More

आ गई रिंकू-प्रिया की शादी की डेट, पहले सगाई और फिर सात फेरे लेंगे भारतीय बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज का रिश्ता फाइनल हो गया है। आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद 8 जून को दोनों की सगाई होगी। ये सगाई लखनऊ के फाइव स्टार होटल में होने जा रही है जबकि शादी इसी साल 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होगी। दरअसल, रिंकू और प्रिया की शादी की खबरें इस साल जनवरी में तब सुर्खियों में आई थीं जब प्रिया के पिता करकर तूफानी ने पु्ष्टि की थी कि उनके परिवार ने रिंकू के पिता के…

Loading

Read More

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा IPL 2025 का फाइनल मुकाबला, रिकॉर्ड और पिच पर डालें एक नजर

आईपीएल 2025 का खत्म होने से एक कदम दूर है। आईपीएल 2025 का कारवां अपने अंतिम ठिकाने अहमदाबाद पहुंच गया है। जहां 1 जून को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच क्वालीफायर-2 में जगह बना ली है। इससे पहले आरसीबी ने पंजाब किंग्स को क्वालीफायर-1 में हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था। अब सीजन के दो आखिरी मैच क्वालीफायर-2 और फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रमश: 1 और 3 जून को खेले जाएंगे। वहीं पंजाब किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस क्वालीफायर 2 जीतने वाली टीम 3 जून…

Loading

Read More

बारिश से धुला पंजाब किंग्स वर्सेस मुंबई इंडियंस क्वालीफायर 2 मुकाबला तो फाइनल में कौन पहुंचेगा?

आईपीएल 2025 का दूसरा क्वालीफायर रविवार, 1 जून को खेला जाएगा। ये मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट के कई मुकाबले बारिश से धुल गए थे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर क्वालीफायर 2 भी बारिश में धुल गया तो कौन सी टीम फाइनल में पहुंचेगी और कौन सी टीम बाहर हो जाएगी? आईपीएल 2025 में क्वालीफायर 2 और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे का प्रावधान रखा गया है। ऐसे में…

Loading

Read More

शाहिद अफरीदी के स्वागत पर ट्रोल होने के बाद केरल समुदाय ने दी सफाई,जानें क्या कहा?

दुबई में केरल की एक प्रवासी कम्यूनिटी द्वारा पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के जोरदार स्वागत को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। इस घटना के बाद  कोचिन यूनिवर्सिटी बीटेक एलुमनाई एसोसिएशन, यूएई ने माफी मांगते हुए सफाई दी है कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। दरअसल, हाल ही में दुबई में CUBAA द्वारा आयोजित एक इंटर-कॉलेज डांस प्रतियोगिता के दौरान शाहिद अफरीदी का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें लोग आफरीदी के मशहूर निकनेम बूम-बूम के नारे लगा…

Loading

Read More