नरेंद्र मोदी स्टेडियम का आईपीएल रिकॉर्ड
इस स्टेडियम में अभी तक 42 मैच खेले गए हैं। जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। वहीं टारगेट का पीछा करने वाली टीमों ने भी सफलता का स्वाद चखा है। कुल मिलाकर इस स्टेडियम में जीत का प्रतिशत 50-50 है।
वहीं टॉस जीतकर जीते गए मैच-19 (45.24%)
जबकि टॉस हारकर जीते गए मैच- 23 (54.76%)
हाईएस्ट स्कोर- 243/5
हाईएस्ट स्कोर-89
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 204/4
प्रति विकेट औसत रन- 28.73
आईपीएल 2025 में कैसा रहा नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज
अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आम तौर पर संतुलित होती है, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल होती है। जबकि शुरुआती परिस्थितियां अच्छे उछाल और तेज आउटफील्ड के साथ स्ट्रोक खेलने में सहायक होती हैं, स्पिनर बीच के ओवरों में खेल में आते हैं। परंपरागत रूप से टीमें यहां लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती है। हालांकि, 2025 के सीजन में ये प्रवृत्ति उलट गई है, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम को ज्यादा सफलता मिली है।
![]()
