आयोग के अनुभाग अधिकारी/प्रोग्राम प्रकोष्ठ दशरथ कुमार के अनुसार आयुर्वेद विभाग में प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग के प्रोफेसर के तीन पदों के लिए सितंबर के प्रथम सप्ताह में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।
सितंबर के ही प्रथम सप्ताह में संहिता संस्कृत एवं सिद्धांत विभाग में प्रोफेसर के तीन पदों पर भर्ती के लिए भी साक्षात्कार होंगे। इसके अलावा यूनानी चिकित्साधिकारी के 27 पदों के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया सितंबर के दूसरे सप्ताह में कराई जाएगी। इस तरह कुल 33 पदों पर भर्ती की जाएगी।
![]()
