भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने मृतक अमन सोनी के परिजनों से की मुलाकात

मऊआइमा।भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान के निर्देश पर एक भाजपा प्रतिनिधि मंडल ग्राम सभा गनीपुर पहुंचकर मृतक अमन सोनी के परिजनों को राहत सामग्री दी साथ ही मृतक के परिजनों को विश्वाश दिलाया कि निर्मला पासवान जिला अध्यक्ष गंगापार भाजपा द्वारा मृतक के परिवार को कृषि योग्य भूमि एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली सहायता को दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उनके प्रयास से अमन के परिजनों को कृषि योग्य भूमि व मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि दिलाई जाएगी।इस अवसर पर जिला जिला उपाध्यक्ष राम पलट पटेल, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ प्रकाश पटेल ,पूर्व मंडल अध्यक्ष शारदा प्रसाद शुक्ला जी ,रामसुंदर मिश्रा, श्याम सलोने त्रिपाठी, सुरेश मिश्रा, प्रेम जैसवाल, हरि गोविंद पटेल, संजय पटेल आदि लोगों उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी भाजपा गंगापार उमेश तिवारी ने दी है

Loading

Related posts