एकीकृत ‘संपूर्ण’ प्रशिक्षण के चौथे फेरे का सफल समापन

राजेंद्र प्रताप प्राचार्य डायट प्रयागराज के निर्देशन में 1500 शिक्षकों हेतु संचालित किया जा रहा 5 दिवसीय शिक्षण प्रशिक्षण ‘ संपूर्ण ’ कार्यक्रम के चौथे फेरे का कल सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।दिनांक 18 से 22 अगस्त तक चौथे फेरे में जनपद प्रयागराज के कोराव एवं सैदाबाद ब्लॉक के कुल 150 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया था।आज समापन दिवस पर प्रशिक्षणोपरांत विशिष्ट अतिथि स्थायी अधिवक्ता श्री संतोष कुमार, मुख्य अतिथि श्री देवेश विक्रम सिंह अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता एवं प्राचार्य राजेंद्र प्रताप के द्वारा शिक्षकों को संदेश उद्बोधन करते हुए प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता अखिलेश सिंह, पंकज कुमार यादव, डॉ प्रसून कुमार सिंह, सुरभि सिंह, निधी मिश्रा, डॉ कुलभूषण मौर्य, डॉ अब्दुल मोहयी, विवेक त्रिपाठी, डॉ राजेश कुमार पांडेय एवं राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्या नीलम चतुर्वेदी, प्रवक्ता डॉ शालिक राम त्रिपाठी, पंकज कुमार गुप्ता, अपर्णा सोनकर, के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करने में सहयोग दिया गया।

Loading

Related posts