एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना में लाभार्थी का आनलाइन पंजीकरण विभागीय डी0बी0टी0 पोर्टल http://dbt.uphorticulture.in पर जाकर पंजीकरण किया जायेगा। इसके साथ ही लाभार्थी का चयन प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर किया जायेगा। आनलाइन पंजीकरण कराते हुये स्वयं से सम्बन्धित अभिलेख यथा- 01-फोटो, आधारकार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भू-अभिलेख की छायाप्रति, जाति प्रमाण पत्र, पंजीकरण पावती आदि संलग्न कर किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी विकास भवन, प्रयागराज के कक्ष सं0-85 में उपस्थित होकर जमा कर सकते है।
‘‘पर ड्राप मोर क्रॉप‘‘-माइक्रोइरिगेशन योजनान्तर्गत इच्छुक कृषक के पास स्वंय के नाम वांछित क्षेत्रफल में उपयुक्त भूमि उपलब्ध हो। कृषक को upmip.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
![]()
