विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने बातचीत के दौरान भारत पर भी निशाना साधा। हिना ने कहा कि मई 2025 में पाकिस्तान पर हमला करके भारत ने एक नया मानदंड स्थापित करने की कोशिश की है। यह पूरे क्षेत्र के लिए एक ख़तरनाक स्थिति बन सकती है।” उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में आतंकवाद की घटनाएँ लगातार देखने को मिल रही हैं। ऐसे में किसी भी देश को आतंकवादी घटना होने पर दूसरे देश पर मिसाइल हमला करने का अधिकार नहीं है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की मेज़बानी की। यह एक अभूतपूर्व मुलाकात थी, जिसमें राष्ट्रपति के इस दावे पर भारत के साथ मतभेद बढ़ने का खतरा था कि उन्होंने पिछले महीने परमाणु हथियारों से लैस दक्षिण एशियाई दुश्मनों के बीच संघर्ष को रोका था। ट्रंप मुनीर की लंच पार्टी पहली बार देखने को मिली। जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख, जिन्हें देश का सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माना जाता है, की व्हाइट हाउस में वरिष्ठ पाकिस्तानी असैन्य अधिकारियों के बिना मेज़बानी की।
![]()
