इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्व आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in. पर जाकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
IBPS PO PET Date 2025: 17 से 24 अगस्त के बीच होगी परीक्षा
आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा 17, 23 और 24 अगस्त 2025 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। इस बार प्रारंभिक परीक्षा के पैटर्न में विषयों के अंक वितरण में फेरबदल किया गया है:
- क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणितीय क्षमता) के अंक 35 से घटाकर 30 कर दिए गए हैं।
- वहीं, रीजनिंग एबिलिटी (तर्क क्षमता) के अंक 30 से बढ़ाकर 40 कर दिए गए हैं।
- हालांकि, प्रारंभिक परीक्षा की कुल अवधि और प्रश्नों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
IBPS PO Selection Process: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), इसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) और अंत में साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न 2025 के अनुसार, यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जो 100 अंकों के लिए पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को इस परीक्षा को पूरा करने के लिए 60 मिनट (1 घंटा) का समय मिलेगा।
- पेपर में तीन सेक्शन होंगे – अंग्रेजी भाषा, गणितीय अभियोग्यता (Quantitative Aptitude) और तार्किक क्षमता (Reasoning Ability)।
- हर सेक्शन के लिए 20-20 मिनट का समय निर्धारित होगा।
- साथ ही, नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर “IBPS PO Prelims Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।
![]()
