हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार ने वितरित किया तिरंगा झंडा

प्रयागराज। गुरुवार को भाजपा कार्यालय गंगापार सिविल लाइन में भाजपा जिला अध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम को लेकर भाजपा पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को तिरंगा झंडा वितरित किया । उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर सम्मान के साथ तिरंगा झंडा लगाना है जिससे लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान का भाव उजागर हो उन्होंने लोगों को ये भी बताना है कि स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर इस तिरंगे झंडे को निकाल देना है और निकालने के बाद इसे फेकना नहीं है घर में रख देना है जिससे भविष्य में इसे हम फिर से इस्तेमाल कर सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री मनोज निषाद, संगीता पटेल, आत्मा धर दुबे, श्याम सुंदर दुबे, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, संजय मौर्या, गुड्डू राजा,शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली, अरविन्द यादव, संजय यादव,सूरज,आदि मौजूद रहे।

Loading

Related posts