लालापुर, प्रयागराज। विकास के सारे दावों की पोल खोल रही है लालापुर क्षेत्र के प्रतापपुर रास्ते में बनी बुंदेला नदी की जर्जर पुलिया, जिस को पार कर प्रयागराज जनपद की सीमा राम वन गमन के रास्ते चित्रकूट मऊ जनपद को जोड़ती है । बरसात में इसी रास्ते को पार कर क्षेत्र के ग्रामीण जान जोखिम में डाल कर आवागमन करते हैं । यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी उफान पर आने से मऊ चित्रकूट के दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है । घूरपुर प्रतापपुर मार्ग की सीमा से मऊ चित्रकूट मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर प्रतापपुर गांव के पश्चिमी ओर बुंदेला नदी पर बनी कई वर्षों पुरानी पुलिया अब जर्जर हो चुकी है ।क्षेत्र वासियों ने कई बार प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई । बारा विधायक डाक्टर वाचस्पति ने संसद सत्र की अवधि में मुद्दा उठाकर सरकार से बुंदेला नदी पर पक्का पुल निर्माण कराने की मांग किया लेकिन वह भी शून्य ही रहा। ग्रामीणों की मांग है कि प्रतापपुर घूरपुर मार्ग से बुंदेला नदी तक सड़क और पुल का निर्माण कराया जाय जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन करने मे दिक्कत न हो सके ।
स्कूल आने जाने में दिक्कत……
लगातार हो रही बारिश से यमुना नदी उफान पर है और बाढ़ का पानी पुलिया के ऊपर से निकल रहा है। प्रतापपुर बुंदेला नाला पर पुल का निर्माण न होने से स्कूली बच्चों को शंकरगढ़ व लालपुर स्कूल आने जाने में परेशानी होती है ।बरसात के दिनों में नदी पर पानी बढ़ने जाने से आवागमन बाधित है ।
![]()
