फाफामऊ विधानसभा में कछारी क्षेत्र में बाढ़ का भीषण कर देखने को मिल रहा है

कौड़िहार के कछारी क्षेत्र में हजारों घर हो रहे हैं प्रभावित लगातार जलस्तर बढ़ने से घरों में घुस जा रहा है पानी कुछ जरूरी सामान लेकर मवेशियों के साथ बाग पनिया लगाकर रहने पर है मजबूर किसान

प्रकृति की मार झेल रहे फाफामऊ विधानसभा की बाढ़ पीड़ित जनता के लिए समाजवादी पार्टी गंगापार प्रयागराज की टीम ने दौरा करके जायजा लिया
1.ग्राम नरहा, दादन का पूरा,शहजादपुर, झिंगहा,अहमदपुर,बुद्धू का पूरा,
मोती का पूरा, महाराज का पूरा, घाटमपुर आदि विभिन्न बाढ़ग्रस्त स्थानों पर जाकर उनकी परेशानियों को जायजा लिया और SDM , सीएमओ, आदि संबंधित अधिकारी एवं प्रशासन के लोगो से तत्काल बात कर मोटर बोट, नाव, टेंट, खाने पीने की व्यवस्था,स्वास्थ्य सुविधाओं को त्वरित रूप से मुहैया कराने के लिए बात किया।
2.ग्राम सराय जयराम की बगिया में पहुंचा जहां पर जनता अपने मवेशियों के साथ बिना किसी सुविधाओं के साथ रह रहे थे।इस पर जिला अध्यक्ष गंगापार अनिल यादव जी एवं हम सब लोगों ने मिलकर SDM एवं प्रशासन से बातचीत की जिस पर उन्होंने मवेशियों के लिए भूसा, लाइट,टेंट आदि की त्वरित व्यवस्था करने के लिए आदेश दिया।
3.उल्दा में अत्यधिक बाढ़ में डूबने के कारण ग्राम महेशगंज के निवासी 16 वर्षीय बालक सनी पुत्र श्री राजकुमार गौतम उर्फ़ पप्पू का निधन हो जाने पर मौके पर तत्काल पहुंचा।
4.रेरुआ में सम्मानित साथियों के साथ मुलाकात कर क्षेत्र की बाढ़ग्रस्त परेशानियों को जाना ।
5.ग्राम शहजादपुर में समाजवादी साथियों के साथ बाढ़ के संकट से निपटने के लिए तैयारी पर बातचीत करते हुए।
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के दौरा एवं समस्याओं के निवारण हेतु श्री अनिल यादव जिला अध्यक्ष गंगापार,श्री अंसार अहमद पूर्व विधायक,शान्ति प्रकाश पटेल विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यकारणी,श्री संगम लाल मौर्य, श्री खिन्नी लाल पासी जिला अध्यक्ष बाबा वाहिनी, राकेश प्रधान महासचिव फाफामऊ विधानसभा, धर्मेंद्र यादव जिला सचिव,भारत लाल यादव सेक्टर प्रभारी एवं पूर्व प्रधान , लाल जी यादव,बच्चा नेता,जय सिंह यादव सेक्टर प्रभारी, राजवंत पटेल जोन प्रभारी,पप्पू यादव सेक्टर प्रभारी, तीरथ राज यादव ब्लॉक अध्यक्ष श्रृंगवेरपुर,रंग बहादुर पटेल जिला सचिव,अरुण गौतम टाइगर सेक्टर प्रभारी,विजय सरोज सेक्टर प्रभारी, मुकेश मौर्य ,हरे कृष्ण सहित अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
6.ग्राम सिंघापुर के बहुत ही सम्मानित शिक्षक श्री अशोक सरोज जी के पिता जी के निधन पर आयोजित त्रयोदशाह कार्यक्रम में।

अरूण गौतम टाइगर
राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित बैकवर्ड मुस्लिम महासंघ मैं आगे आगे चेक करके सभी लोगों को दिखाया कि कहां-कहां बाढ़ से ज्यादा लोग प्रभावित है

Loading

Related posts