प्रारंभिक शेयर बिक्री में 1,600 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों का नया निर्गम और निवेशक शेयरधारकों द्वारा 2,000 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। ओएफएस के एक हिस्से के रूप में, निजी इक्विटी दिग्गज अपोलो मैनेजमेंट, अपनी सहयोगी एपी एशिया अपॉर्च्युनिस्टिक होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से, 931.80 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचेगी। सिनर्जी मेटल्स इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग लिमिटेड 938.50 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचेगी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 129.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों का विनिवेश करेगा।
मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी 800 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग राजस्थान के नागौर में एक नई एकीकृत सीमेंट इकाई के आंशिक वित्तपोषण के लिए और 520 करोड़ रुपये बकाया ऋणों के पूर्व भुगतान या पुनर्भुगतान के लिए करेगी। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। मुंबई स्थित इस कंपनी ने पहले 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। हालांकि, नवीनतम दस्तावेजों के अनुसार, नए निर्गम से पूंजी जुटाने की राशि में 400 करोड़ रुपये की कटौती की गई है।
![]()
