कारगिल विजय दिवस पर शहीद वीर जवानों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

नवाबगंज। कारगिल विजय दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कौड़िहार ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्थल पर गंगापार भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में साफ सफाई की तथा शहीद वीर जवान की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और दो मिनट मौन धारण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया जिसके बाद ब्लॉक परिसर में भाजपाइयों द्वारा एक संगोष्ठी आयोजित की गई संगोष्ठी को मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि कारगिल युद्ध के समय हमारे देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने वाजपाई अमेरिका के के दबाव को अस्वीकार करते हुए कारगिल युद्ध की लड़ाई लड़ी और और उसे जीता उसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना ने उरी में सर्जिकल स्ट्राइक पुलवामा में एयर स्ट्राइक पहलगाम हमले के बाद आपरेशन सिन्दूर चलाकर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया अब भारतीय सेना गोली का जवाब गोले से देती है भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने कहा कि कारगिल युद्ध में हमारे कई वीर जवान शहीद हुए मै उन्हें नमन करती हूं राष्ट्र से बड़ा व्यक्ति नहीं है राष्ट्र है तो हम हैं। विधायक गुरु प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विश्व गुरु बन सकता है। पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडेय ने विस्तार से कारगिल युद्ध के बारे में बताया। कार्यक्रम को रामानुज शुक्ला, राजेन्द्र मिश्रा, राजेश शुक्ला, विनोद ओझा, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राम कैलाश सरोज तथा संचालन जिला मंत्री अमरजीत कुशवाहा ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री तुलसी राम सरोज, प्रकाश त्रिपाठी, धनंजय दुबे, बृजेश त्रिपाठी, धीरेन्द्र मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,राधाकांत शुक्ला,सुरेश पटेल, राजेन्द्र केसरवानी,धर्मेन्द्र सरोज, टी एन सिंह, राजू पाल, महेन्द्र पांडेय,अवधेश मिश्रा, पूनम पटेल, संगीता पटेल, अवध नारायण, कुलदीप शुक्ला, महफूज आलम,अस्तित्व सिंह, राहुल तिवारी, साहिल पटेल, सरदार मिश्रा, गुड्डू राजा, देवेन्द्र शुक्ला, शिवबाबू मोदनवाल, महेश माली, जय प्रकाश पटेल,आत्माधर दुबे,कार्तिकेय त्रिपाठी, सूरज यादव, बीडीओ कौड़िहार मनोज कुमार, उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, माशूक अली,आदि मौजूद रहे।

Loading

Related posts