अब यही कहा जा रहा है कि आरआरबी जेई भर्ती में ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों की संख्या जनरल वर्ग की तुलना में अधिक रही होगी। इसी वजह से ओबीसी वर्ग में बड़ी संख्या में उच्च अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का कटऑफ ज्यादा है। भर्ती परीक्षा की तैयारी करवाने वाले शिक्षक आशुतोष श्रीवास्तव बताते हैं कि आरआरबी ने विभिन्न शिफ्टों में आयोजित परीक्षा में अंकों का नाॅर्मलाइजेशन करता है, यदि ओबीसी उम्मीदवारों ने कठिन शिफ्ट में अच्छा प्रदर्शन किया तो उनके नाॅर्मलाइज्ड अंक बढ़ गए होंगे। सीबीटी-टू के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। बता दें आरआरबी प्रयागराज के तहत जेई परीक्षा में 403 अभ्यर्थी पास हुए हैं। कटऑफ और स्कोरकार्ड आरआरबी की वेबसाइट www.rrbprayagraj.gov.in पर चार अगस्त तक उपलब्ध रहेगा।
![]()
