![]()
मां गंगा ने श्री बड़े हनुमान मंदिर से किया प्रस्थान, भक्तों के लिए खोले गए मंदिर कपाट
बृहस्पतिवार को मां गंगा श्री बड़े हनुमान मंदिर से प्रस्थान कर गईं। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। मां गंगा श्री बड़े हनुमान जी महाराज को स्नान करा कर मंदिर से प्रस्थान कर जाने के बाद मंदिर परिसर और गर्भ गृह की साफ सफाई की गई। श्री बड़े हनुमान जी का विधिवत पूजन अर्चन षोडशोपचार विधि से महाभिषेक कर भव्य श्रृंगार आरती करने के बाद मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस साल जुलाई में मां गंगा ने दो बार हनुमानजी को स्नान कराया है।
