विधायक फूलपुर ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किया

फूलपुर। बुधवार को फूलपुर ब्लॉक परिसर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक फूलपुर दीपक पटेल ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किया। विधायक दीपक पटेल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक दीपक पटेल ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिव्यागों के साथ खड़ी है 2014 में मोदी और 2017 में योगी जब सत्ता में आए तो तो उनकी सोच थी कि देश का हर दिव्यांग सशक्त बने दोनों नेता चाहते हैं कि सभी दिव्यांग आत्म निर्भर बने जिसके लिए तमाम योजनाऐं चलाई जा रही हैं कुंभ में भी बड़ी संख्या में दिव्यांग जनों को प्रधानमंत्री ने उपकरण वितरित किया था । पहले इन्हें विकलांग कहा जाता था मोदी ने इनका नाम बदला और इन्हें दिव्यांग कहा तथा इनपर ध्यान भी दिया दिव्यांग भी एक सामान्य व्यक्ति हैं देश के संसाधन पर इनका भी हक है। विधायक ने दो दिव्यांग अंकुश व चंचल को एम आर किट व 36 दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला दियांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम, बीडीओ फूलपुर हनुमान प्रसाद वर्मा, ब्लॉक प्रमुख बीपेंद्र सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा गंगापार अरुण मिश्रा पिंटू नेता, विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, मौजी लाल रावत, भूपेन्द्र पांडेय, अंकित मिश्रा, कप्तान पटेल,विनय तिवारी, कपिल पटेल, सुनील तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने किया।

Loading

Related posts