इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने पीटीआई वीडियो से कहा कि, पहली बार फुटबॉल खेलते समय मुझे ये नहीं पता था कि कोई राष्ट्रीय टीम भी है। मैंने शौकिया तौर पर फुटबॉल खेलना शुरू किया था। जब मैंने शुरुआत की थी तो मैंने कभी सोचा नहीं था कि इस मुकाम तक पहुंचने में सफल रहूंगी। मैंने अपने करियर में जो कुछ भी हासिल किया, वह कोई सपना भी नहीं था जिसकी मैं कल्पना कर सकती थी।
अदिति चौहान पूर्णकालिक कोचिंग में प्रवेश नहीं कर रही हैं, लेकिन अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को शीर्ष स्तक की फुटबॉल में अपने लक्ष्य हासिल कनरे में मदद करने के लिए तैयार हैं। भारतीय महिला टीम की पूर्व गोलकीपर अदिति ने अपने 17 साल के दौरान राष्ट्रीय टीम के साथ-साथ अपने क्लबों के लिए भी कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
![]()
