राहुल गांधी ने एक्स पर एक वीडियो साक्षा करते हुए लिखा कि बिहार में चुनाव आयोग ‘SIR’ के नाम पर रंगे हाथ वोट चोरी करता पकड़ा गया। काम सिर्फ़ चोरी, नाम ‘SIR’ – पर्दाफाश करने वाले पर होगी FIR! EC अब भी ‘Election Commission’ है या पूरी तरह BJP की ‘Election Chori’ शाखा बन चुका है? वहीं, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि नागरिकता प्रमाणित करना निर्वाचन आयोग का काम नहीं है तथा विशेष गहन पुनरीक्षण के नाम पर राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) शुरू नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह दावा भी किया कि अब आयोग अपने ही तर्कों में फंस गया है और ‘मुद्दा भटकाओ योजना’ के तहत नेपाल, म्यांमा और बांग्लादेश के लोगों के बिहार में होने की कहानी गढ़ रहा है।
कुमार ने कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यदि 2003 की पुनरीक्षण की प्रक्रिया गलत थी, तो उसके बाद के सभी चुनाव गलत हैं…क्या नरेन्द्र मोदी जी को म्यांमा और नेपाल के लोगों ने वोट दिया…अगर ऐसा है तो फिर बिहार के सभी 40 सांसदों को अयोग्य घोषित करिए और फिर से चुनाव करवाइए।’’ कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘क्या मतदाता सूची किसी राजनीतिक दल ने बनाया या निर्वाचन आयोग ने बनाया।
![]()
