उतरांव थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में लाठी से सिर पर वार कर देवर ने भारी की हत्या कर दी। धान की रोपाई करने से मना करने पर देवर ने खेत में ही सिर पर लाठी से वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ी। धान की रोपाई कर रहे किसान दौडे़ तो आरोपी भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।
उतरांव थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी रामबाबू पाल की पत्नी चंदा देवी (32) शनिवार को घर से 500 मीटर दूर खेत में धान की रोपाई कर रही थी। मौके पर पहुंचा देवर राम कैलाश चंदा देवी का हाथ पकड़कर घर खींच लाया। कुछ देर बाद चंदा देवी फिर धान की रोपाई करने पहुंच गई। पीछे से पहुंचे देवर ने लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ी। साथ में रोपाई कर रहे किसान जब दौड़े तो आरोपी भाग निकला। जब तक लोग कुछ समझ पाते चंदा देवी की मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
परिवार के लोगों की माने तो राम कैलाश की नीयत अपनी भाभी के प्रति ठीक नहीं थी। हर समय वह भाभी के चक्कर में पड़ा रहता था। चंदा देवी टालमटोल कर देती थी। इसी बात को लेकर कई उसने चंदा देवी को मारा पीटा भी था। मृतका के दो बेटे हैं। घटना के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
September 24, 2026
sangamshapath Comments Off on कोलकाता-बनारस साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी बनारस से 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को
गोरखपुर, 23 सितम्बर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये रेल यात्रियों...