टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिया। लॉर्ड्स में बुमराह ने पहली बार टेस्ट मैच की एक पारी में 5 विकेट लेने का कमाल किया और ऐसा करने वाले 15वें भारतीय गेंदबाज भी बने। इस मैच की पहली पारी में इंग्लैंड की टीम ने 387 रन बनाए। बुमराह ने लॉर्ड्स में पहली पारी में 5 विकेट लेते हुए महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया और वो वसीम अकरम की इस खास रिकॉर्ड की बराबरी पर आ गए। बुमराह ने जोफ्रा आर्चर को क्लीन बोल्ड करते हुए अपने 5 विकेट पूरे किए। बुमराह ने अपने 5 विकेट में से 4 तो इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बोल्ड आउट करके हासिल किया।
बुमराह ने तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 27 ओवर में 74 रन देकर 5 विकेट लिए। SENA में ये 11वां मौका था जब बुमराह ने 5 विकेट हॉल लेने का कमाल किया और मुरलीधरन को पीछे छोड़ दिया। SENA में मुरलीधरन ने ऐसा कमाल अपने क्रिकेट करियर में 10 बार किया था। बुमराह ने 11वीं बार SENA में 5 विकेट हॉल लिया और वसीम अकरम की बराबरी पर आ गए। सेना में अब सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले एशियाई गेंदबाजों की लिस्ट में बुमराह वसीम अकरम के साथ पहले नंबर पर आ गए।
October 13, 2026
sangamshapath Comments Off on उत्तर मध्य रेलवे की महिला एथलीट सुश्री रमनदीप कौर ने राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
भारतीय रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए 42 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में हासिल की उल्लेखनीय सफलता...