यह रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि रोजगार मेला, और रोजगार सृजन के लिए एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा तथा युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा। देश भर से चुने गए नवनियुक्त कर्मियों को रेलवे के विभिन्न विभागों जैसे संकेत एवं दूरसंचार, इंजीनियरिंग, यांत्रिक, बिजली, कैरिज वर्कशॉप, लोको वर्कशॉप, इलेक्ट्रीक वर्कशॉप आदि में तकनीशियन के पद सहित भारत सरकार के अन्य विभागों में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेगे। नवनियुक्त कर्मियों को ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से स्वयं को प्रशिक्षित करने का अवसर भी मिलेगा, जो विभिन्न सरकारी विभागों में सभी नवनियुक्त कर्मियों के लिए एक ऑनलाइन उन्मुखीकरण पाठ्यक्रम है। जयपुर में 16वां रोजगार मेला कांस्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान, 08/11 ,सत्य विहार, विधायक नगर, लालकोठी, में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों मे नवनियुक्त अभ्यर्थियों को श्री भूपेन्द्र यादव, माननीय पर्यावरण, वन एंव जलवायु परिवर्तन मंत्री, भारत सरकार द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में श्री राव राजेन्द्र सिंह, माननीय सांसद-जयपुर ग्रामीण, श्री गोपाल शर्मा, माननीय विधायक-सिविल लाइन्स, डा. सौम्या गुर्जर, माननीय महापौर, जयपुर ग्रेटर नगर निगम तथा गणमान्य अथितिगण, केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कई जनप्रतिनिधि सम्मिलित होंगे।
![]()
