सरकार संबंधित आवेदक के प्रोफाइल को चेक कर नॉमिनेशन के आधार पर वीसा जारी करेगी। आवेदक का यूएई की इकोनॉमी और मानव संसाधन में संभावित योगदान को वरीयता दी जाएगी। इस नियम के मुताबिक अब नर्स, शिक्षक, सोशल मीडिया इंंफ्लूएंशर्स, गेमिंग एक्सपर्ट और लग्जरी यॉट के मालिक भी इस वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी कंपनी के स्पॉन्सरशिप की जरूरत नहीं होगी। पहले ये वीजा सिर्फ बिजनेसमैन, इंवेस्टर्स और वैज्ञानिकों ही दिया जाता था।
यूएई में करीब 23 लाख रुपये की फीस देकर गोल्डन वीजा पाने के अवसर की खबर ने ऑनलाइन मीम बढ़ावा दिया है, जिसमें मजेदार बॉलीवुड संदर्भों से लेकर मजाकिया वीडियो तक शामिल हैं। हेरा फेरी से अक्षय कुमार की क्लिप शेयर करते हुए, एक यूजर ने लिखा, दुबई 23 लाख में दुबई में बसने के लिए गोल्डन वीजा दे रहा है। दुबई अमीर भारतीयों को: आजा, आजा बेटा आजा। एक अन्य एक्स यूजर ने एक क्यूआर पेमेंट कोड शेयर करते हुए लिखा, हाय दोस्तों, मैं यूएई गोल्डन वीजा पाने के लिए फंड जुटा रहा हूं। पंचायत के नए सीजन न से एक वायरल मीम साझा करते हुए, एक यूजर ने लिखा कि जब आप दुबई नहीं जा सकते क्योंकि गोल्डन वीज़ा की लागत 23 लाख है – हम गरीब हैं, गद्दार नहीं।
![]()
