इजराइल की सेना ने कहा कि उसने गैलेक्सी लीडर जहाज पर भी हमला किया। यह वाहन ले जाने वाला एक जहाज है। इस पर हूतियों ने नवंबर 2023 में उस समय कब्जा कर लिया था जब उसने इजराइल-हमास संघर्ष के विरोध में लाल सागर गलियारे में हमले शुरू किए थे। इजराइल की सेना ने कहा कि हूती विद्रोहियों ने जहाज पर एक रडार प्रणाली लगाई थी और वे इसका इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में जहाजों का पता लगाने के लिए कर रहे हैं ताकि आगे की आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके। बहामास के ध्वज वाला जहाज गैलेक्सी लीडर एक इजराइली अरबपति से संबंधित था। इजराइली सेना ने कहा कि जहाज पर कोई इजराइली मौजूद नहीं था। हूती विद्रोहियों ने इन हमलों की पुष्टि की लेकिन उसने हमले में हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने दावा किया कि उनकी वायु रक्षा सेना ने इजराइल के हमले का प्रभावी तरीके से सामना किया लेकिन उन्होंने इसके समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं दिया। हूतियों ने जवाब में इजराइल पर मिसाइल हमला किया।
![]()
